फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Daily Diarrhea Patients Come in GMC Udhampur

Udhampur News: जीएमसी ओपीडी में रोजाना डायरिया के 15 से 20 मरीज आ रहे

विज्ञापन
Daily Diarrhea Patients Come in GMC Udhampur
जीएमसी अस्पताल की ओपीडी में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे लोग।
- स्वच्छ पानी का सेवन न करना व फास्ट फूड का ज्यादा सेवन बन रहा कारण
विज्ञापन


- प्रतिदिन अस्पताल में चार से पांच मरीजों को किया जा रहा भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। एक तरफ गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है तो वहीं दूसरी ओर जिले में डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। मौजूदा समय में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में रोजाना डायरिया से पीड़ित 15 से 20 मरीज आ रहे हैं।
जीएमसी में डाॅक्टरों की ओर से इन मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पिछले 15 दिन से डायरिया के मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डॉक्टर के मुताबिक स्वच्छ पानी का सेवन न करने के कारण ही लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, गर्मी के बढ़ने के कारण भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डायरिया से ग्रस्त मिलने वाले मरीजों में बच्चों सहित अन्य आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

डाॅक्टरों की मानें तो फास्ट फूड का सेवन भी डायरिया की वजह बन रहा है। स्वच्छ पानी का सेवन न करना डायरिया होने का मुख्य कारण है। अस्पताल में रोजाना चार से पांच डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन कारणों से फैल रहा है डायरिया
मौजूदा समय में जिस तरह से गर्मी ने विकराल रूप धारण किया है उसी के चलते लोग ज्यादातर पानी पी रहे है। लेकिन पानी स्वच्छ न होने के चलते व फास्ट फूड खाने से लोग डायरिया के शिकार हो रहे है। गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी के चलते लोग अपने खान पान का सही तरीके से ख्याल न रख पाने के कारण बीमार पड़ रहे है।

बचाव के लिए यह करें
-पानी को उबालकर ही पीएं।
- बाहर बाजारों में मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- तेज धूप में बाहर न निकलें।
---------
कोट..
अस्पताल में आने वाले डायरिया के मरीजों में बच्चों से लेकर युवा तक शामिल हैं। कुछ को तो दवाई देकर घर भेज दिया जा रहा है जबकि कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। डायरिया के मरीज ओआरएस का सेवन करें।
- डॉ. दीपक, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article