{"_id":"683ca8d72263c1610c0e30ba","slug":"cycle-rally-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-123787-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ और फिट रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ और फिट रहने का संदेश
Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रियासी में रविवार को साइकिल रैली निकालते युवा।
जिला युवा सेवाएं और खेलकूद विभाग की ओर से निकाली गई साइकिल रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के मद्देनजर जिला युवा सेवाएं और खेलकूद विभाग की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। जिला अधिकारी तरसेम सिंह के दिशा-निर्देश पर जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम से संडे ऑन साइकिल रैली निकली।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रबंधक एजाज अहमद मीर ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले फायदे बताना था। रैली में शामिल एथलीट, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए सबको रोज साइकिल चलानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से कसरत होती है और पर्यावरण भी शुद्ध होता है। इससे हम समाज में सार्थक योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर राहुल बक्शी, विकास वर्मा, गौतम कुंडल, अजय कुमार, अरुण देव सिंह, मोहम्मद रयाज, शमीम अख्तर, मधु रानी, काजोल रानी, अंकुश शर्मा आदि मौजूद रहे।