{"_id":"584c58da4f1c1be35944be4e","slug":"cut-vehicle-invoice-of-kashmir-university-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर विश्वविद्यालय के वीसी के वाहन का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर विश्वविद्यालय के वीसी के वाहन का काटा चालान
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा शनिवार को जखैनी चौक पर कश्मीर विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर खुर्शीद इकबाल अंद्राबी का चालान काटा गया। जानकारी के मुताबिक जखैनी चौक पर डीएसपी एसएस बलोरिया द्वारा नाका लगाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के चालान काटे जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान कश्मीर विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर की सरकारी गाड़ी चौक पर पहुंची, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। गाड़ी के शीशों पर काले रंग की फिल्म चढ़ी हुई थी। ऐसे में उनकी गाड़ी का चालान काटा गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश से किसी भी गाड़ी पर फिल्म लगाने पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में जब वाइस चांसलर से पूछा तो दोनो पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए वाइस चांसलर की गाड़ी का चालान काट दिया। साथ ही उनकी गाड़ी पर लगाई गई फिल्म को भी निकाल दिया गया।
विज्ञापन