फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   curfew

सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक खुली रहीं किराना की दुकानें

विज्ञापन
curfew
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किराना की दुकानें खुलने से नगरवासियों को काफी राहत मिली। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने नगर में पहुंच कर जरूरी सामान की खरीददारी की। इस दौरान कोरोना एसओपी का विशेष ख्याल रखा गया। इसके अतिरिक्त सुबह 7 बजे से 10 बजे तक दूध की दुकानें और सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक फल सब्जी की दुकानें खोलने की छूट दी गई थी। दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रखे गए। वहीं दो बजे के बाद किराना की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने 16 मई को कोरोना कर्फ्यू की नई गाइडलाइन जारी कर किराना की दुकानों को 19 व 21 मई को दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी थी। वहीं बीते कल दोपहर 12 से लेकर शाम पांच बजे तक स्टेशनरी की दुकानों को भी खोला गया था, लेकिन अन्य दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा जा रहा है। शुक्रवार को भी दूध, फल, सब्जी तथा दवा की दुकानों के अलावा केवल किराना की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। दो बजे के बाद दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद कर दिया गया। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने लोगों को घर लौटने को कहा। दो बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को बिना कारण बाजार में आने की अनुमति नहीं दी गई। और गहन पूछताछ के बाद ही लोगों को आवागमन की इजाजत दी गई। 24 मई तक लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां लगातार जारी हैं। 24 मई को नया आदेश जारी होने के बाद अन्य दुकानों के खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed