फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural news

Udhampur News: सांसद और विधायक सहित सैकड़ों श्रद्धालु त्रिकुटा परिक्रमा को हुए रवाना

विज्ञापन
cultural news
परिक्रमा यात्रा में जयकारे लगाते श्रद्धालु।
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को गोवर्धन पर्वत की तर्ज पर मां वैष्णो देवी त्रिकूट पर्वत परिक्रमा छड़ी यात्रा कटड़ा से मां वैष्णो देवी के प्रथम पड़ाव धार्मिक भूमिका मंदिर से शुरू हुई।
विज्ञापन

गोवर्धन पर्वत की तर्ज पर मां वैष्णो की यात्रा के दौरान श्रद्धालु त्रिकूट पर्वत की परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमा सकें। इसके लिए परिक्रमा यात्रा शुरू की गई है। रास्ते में भमाग क्षेत्र में श्राइन बोर्ड द्वारा मां वैष्णो देवी के नौ रूपों के नौ मंदिरों का निर्माण करवाने जा रहा है ताकि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के नौ रूपों के भी दर्शन कर सकें। इस मौके पर जम्मू-रियासी-सांबा के सांसद जुगल किशोर शर्मा, श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा, रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे, डीडीसी अध्यक्ष जिला रियासी सराफ सिंह नाग आदि ने भूमिका मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर छड़ी यात्रा की सफलता के लिए मां वैष्णो देवी से कामना की। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि इस पवित्र छड़ी यात्रा का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व है। यह पवित्र छड़ी यात्रा माता वैष्णो देवी के भमाग क्षेत्र के प्रगति के लिए मिल का पत्थर साबित होगी क्योंकि आगामी भविष्य में सालाना लाखों की संख्या में मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालु भी त्रिकूट पर्वत परिक्रमा के साक्षी बनेंगे और यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed