Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural news

Udhampur News: माता की ज्योत लेकर आगरा के लिए पैदल चले श्रद्धालु

विज्ञापन
cultural news
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के और ऊषा माता के सेवक ज्वाला माता से ज्योत जलाकर कटड़ा से आगरा में ऊषा माता के मंदिर तक पद यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इनको नायब तहसीलदार दिनेश अंतयाल ने मां की झंडी दिखाकर रवाना किया। नवरात्र से पहले धर्मनगरी कटड़ा पहुंचे आगरा से ऊषा माता के सेवकों ने नौ दिनों तक माता वैष्णो देवी के प्रथम पड़ाव भूमिका मंदिर में जय मां का पाठ करने के बाद वीरवार को आगरा के लिए माता की फोटो ज्योत के साथ रवाना हुए हैं। उनका पहला पड़ाव देवा माई मंदिर में होगा और उसके बाद दूसरा पड़ाव दोमेल में बने साई मंदिर में होगा। तीसरा पड़ाव कोल कन्ड़ोली मंदिर नगरोटा में होगा। दीपावली तक आराम करेंगे और उसके बाद मार्ग में तीर्थस्थल पर दर्शन करने के साथ ही आराम करेंगे और करीब तीन माह तक ज्योत लेकर आगरा ऊषा माता के मंदिर में पहुचेंगे। गौरतलब है कि ऊषा माता पिछले छह दशक से हर वर्ष दो से तीन बार मां के दरबार में माथा टेकने आती थीं और नवरात्र के दिनों नौ दिन मां ही महमा कर अपने हाथों के ऊपर शाख उगाती थीं। वर्ष 2003-4 में उनका देहांत हो गया था। उनकी ही याद में सेवक ज्वाला माता से ज्योत प्रज्जवलित कर फोटो को लेकर पद यात्रा कर मां के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे थे।


मौसम साफ रहा हेलिकॉप्टर सहित बैटरी कार और रोपवे सेवा दिनभर जारी रही
कटड़ा। धर्मनगरी में मौसम दिनभर साफ रहा लेकिन सुबह शाम को तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि सप्ताहांत पर थोड़ा इजाफा देखने को मिलता है लेकिन इन दिनों औसतन 23 से 28 हजार के बीच श्रद्धालु हर दिन मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। वीरवार को शाम सात बजे तक 21 हजार के करीब श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 26500 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed