{"_id":"580e68b54f1c1b057fbc1e52","slug":"youth-dies-in-road-accident-in-chinaini","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accident
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टमाटर मोड़ के पास बस और मोटरसाइकल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे चिनैनी में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विमल (22) निवासी ठाठरी डोडा सोमवार की सुबह जब बाइक से कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले टमाटर मोड़ के पास पहुंचा तो उसकी बाइक बस से टकरा गई, जिससे बाइक दूर जाकर गिरी और उस पर सवार विमल का सिर बुरी तरह बस से कुचल गया।
विज्ञापन
जबकि उसके सवार वाला युवक पंकज निवासी ठाठरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से चिनैनी के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन