{"_id":"57ffd3384f1c1bf62d28ee9a","slug":"young-girl-dead-by-shoot-hershelf","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने खुद को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
जिला अंतर्गत पड़ने वाली तहसील सरसोत में वीरवार की सुबह एक युवती ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जमुना देवी पुत्री बहादुर सिंह वीरवार को अपने घर पर अपनी दादी के साथ अकेले थी। घर के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर बनाई गई ढोक में गए हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान जमुना देवी ने घर पर पड़ी हुई अपने पिता की बारह बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने जमुना को अचेत अवस्था में खून से लथपथ पाया। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बंदूक से निकली गोली जमुना के पेट के बीचोबीच लगी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मलीकोट पोस्ट से पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि जमुना के परिजन उसकी शादी मलीकोट में किसी जगह पर करवाना चाहते थे, परंतु उसको यह बात गवारा नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने इसी वजह से आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन