{"_id":"56faddd64f1c1b3448f0092a","slug":"worker-killed-by-auto-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो की चपेट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो की चपेट से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
हर मेले का होता है आयोजन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खरी तहसील अंतर्गत पड़ने वाले मंगित हाई स्कूल के लगातार बंद पाए जाने पर डीसी बशीर अहमद डार ने स्कूल के सभी छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया और कारण बताओ नोटिस थमाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को जारी किए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में तीन अधिकारियाें की एक जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
दरअसल, मंगित इलाके के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी बशीर अहमद डार से मिलकर उन्हें स्कूल के लगातार बंद रहने की शिकायत की थी। इस शिकायत पर डीसी ने अपने स्तर से इस मामले की जांच करवाई।
विज्ञापन
जांच में स्कूल सचमुच में बंद पाया गया। इस पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए डीसी ने स्कूल के इचार्ज हेडमास्टर सहित सभी छह शिक्षकों तुरंत निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। निलंबित शिक्षकों में इंचार्ज हेडमास्टर मो. अख्तर, रियाज अहमद, मो. इकबाल, सुल्तान अख्तर, बिलाल हुसैन, अब्दुल रूफ और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जेबा बेगम शामिल हैं।
विज्ञापन
डीसी ने इस मामले की जांच कर शिक्षा विभाग को तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इस पर सीईओ मो. शरीफ चौहान ने तीन अधिकारियों की एक टीम गठित कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। टीम में जेडईओ खरी, प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल खरी और प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल महू शामिल हैं।