{"_id":"57d1b10f4f1c1be9063196cd","slug":"women-and-young-men-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला और युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला और युवक जख्मी
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल व उधमपुर थाना क्षेत्रों में पड़ते दो विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला सहित एक युवक घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल महिला को शेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पहला हादसा रैंबल थाना क्षेत्र में हुआ। जब बुधवार देर रात घर की ओर जा रही एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचा।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया। दूसरा हादसा वीरवार दोपहर बारह बजे के करीब हुआ। जब एक स्कूटी सवार युवक बट्लवालियां से शहर की ओर आ रहा था, तो वह सामने से आ रहे बीएसएफ के वाहन से जा टकराया।
विज्ञापन
हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। इसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में घायल महिला की पहचान नीलम देवी (29) पत्नी अर्जुन सिंह निवासी गढ़ी व बावर खान (22) पुत्र मोहम्मद अफसल खान निवासी बट्लवालियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।