{"_id":"57250c344f1c1b6536a917ee","slug":"woman-s-death-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा/भ्ाद्रवाह
Updated Sun, 01 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
ठाठरी में महिला की मौत पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा की तहसील ठाठरी में शुक्रवार को एक दो मंजिला मकान में आग लगने एक महिला शाहिस्ता बेगम की झुलस कर मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसे जानबूझ कर जलाने का आरोप लगाते हुए ठाठरी में किश्तवाड़-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम प्रदर्शन किया और ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग करते हुए स्थानीय समाज सेवक सज्जाद वानी ने कहा कि पूरा क्षेत्र इस घटना से चिंतित है। छह घंटे तक सभी दुकानें बंद कर दुकानदार और स्थानीय लोग भी प्रदर्शन कर शाहिस्ता की मौत की जांच कर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। एएसपी भद्रवाह शरगुन शुक्ला ने कहा कि इस मामले में धारा 302 के तहत मामला ही पहले दर्ज कर लिया गया है। एसआईटी का गठन कर जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। महिला के पति और ससुर की गिरफ्तारी जांच करने के बाद ही की जा सकती है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन