फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wave of mourning in three villages

तीन चिताएं जलीं तो शोक में डूबा गांव

Tue, 31 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Tue, 31 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wave of mourning in three villages
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो

भमाग के ग्रामीण क्षेत्र में टाटा मोबाइल के गहरी खाई में गिरने से मारे गए तीन लोगों की चिताएं जब एक साथ जलीं तो पूरा देवीगढ़ टोट गांव शोक में डूब गया। रविवार को हुए हादसे के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी कई घरों में चूल्हे नहीं जले। शवों के अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा था।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर को तीनों शवों का अंतिम संस्कार करने के बाद ग्रामीण मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मृतकों के परिवार वालों को लोग ढांढस दे रहे थे। इस बीच देवीगढ़ पंचायत के सरपंच तथा पीडीपी के जिला उपप्रधान बंसी लाल ठाकुर ने दुर्घटना में मारे गए तीनों लोगों को सरकार तथा प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने आश्रित परिवार को बतौर मुआवजा पांच-पांच लाख रुपये और रेड क्रास की तरफ से अलग से सहायता दी जाने की मांग की। गौरतलब है कि रविवार की सुबह टाटा मोबाइल के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों में बिल्लू व कुलदीप सिंह दोनों निवासी देवीगढ़ की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि चालक कु लदीप सिंह निवासी टोट की मौत जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed