{"_id":"5768412b4f1c1bf013b47d9a","slug":"vehicle-fell-into-the-ditch-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरा सात जवान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन खाई में गिरा सात जवान घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को एक बीएसएफ का वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सात जवान घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा बीएसएफ का वाहन जब टमाटर मोड़ के पास पहुंचा तो ड्राइवर का ध्यान गाड़ी से भटक गया। देखते ही देखते गाड़ी खाई में जा लुढ़की।
विज्ञापन
इस हादसे में उस पर सवार सात जवान घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर सीआरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। सभी घायल जवानों को खाई से निकाल कर चिनैनी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर पांच घायलों को उधमपुर के एमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अभय पेन, बलराज सिंह, अशोक कुमार, रमन कुमार, आस मोहम्मद, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर औपचारिकताएं शुरू कर दी।
विज्ञापन