{"_id":"587d1fee4f1c1b3803eff40d","slug":"uncontrollable-truck-rammed-into-the-stores-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, दो जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Tue, 17 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के मुख्य बाजार में सोमवार शाम करीब आठ बजे अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार से दुकानों में घुस गया। ट्रक से दो हलवाइयों की दुकानों समेत किराने की एक दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में अंचल सिंह निवासी ग्रा मोड़ और संजीव निवासी वार्ड नंबर ग्यारह घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा बस अड्डे के पास हुआ। सीमेंट से लदा ट्रक जेके02एफ -5972 बस अड्डे की तरफ से नई बस्ती जाने वाले मार्ग की तरफ जाने लगा तो चालक नियंत्रण खो गया। इससे अनियंत्रित होकर वहां पर दुकानों के भीतर घुस आया। मिठाइयों को रखने के लिए बनाए गए काउंटरों के साथ ही शेड आदि टूट गए।
विज्ञापन
इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ भी जमा हो गई। बताया जाता है इससे पहले भी एक ट्रक काफी तेज गति से इसी मार्ग से गुजरा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। दुकानदार सुरिंदर शर्मा के अनुसार अगर वह दुकान के भीतर नहीं होते तो उनको भी चोटें आ सकती थी।
विज्ञापन