{"_id":"58825fbb4f1c1bc77ceff179","slug":"two-killed-in-collision-of-two-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहनों की टक्कर में दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र में पड़ते मलाड़ मोड़ आर्मी गेट के बाहर एक आल्टो कार और टाटा 207 वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार सैन्य अस्पताल उधमपुर में चल रहाहै। उनकी हालत भी नाजुक थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब मलाड़ मोड़ आर्मी गेट के बाहर उधमपुर से जम्मू की ओर जा रही आल्टो कार और टाटा 207 वाहन बीच के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर रैंबल पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कार में सवार गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया। घायलों में विकास सडोत्रा निवासी डग्गर चक उधमपुर और सज्जाद निवासी गढ़ी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सन्नी निवासी गढ़ी और शुभम शर्मा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है घायलों की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन