{"_id":"5824c8524f1c1b6729b3a4b6","slug":"two-killed-by-falling-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक, सहचालक सहित जेसीबी पर गिरा मलबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक, सहचालक सहित जेसीबी पर गिरा मलबा
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ में मलबे में दबा जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ जिला अंतर्गत पड़ने वाले सरथल रोड पर भागरां में वीरवार की शाम करीब पांच बजे पहाड़ी का एक बड़ा टुकड़ा मलबा के सथ भरभराकर जेसीबी पर आ गिरा। इस हादसे में जेसीबी के चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भागरां-सरथल रोड पर इन दिनों सड़क का काम चल रहा है। इस सिलसिले में वीरवार को पहाड़ी में ब्लास्टिंग की गई। ब्लास्टिंग के बाद बिखरे मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई थी। इस बीच पहाड़ी का बड़ा टुकड़ा भारी मलबे के साथ जीसीबी और सड़क किनारे खड़ी कंप्रेशर मशीन पर आ गिरा।
विज्ञापन
इससे जेबीसी का ड्राइवर कठुआ निवासी दीपू कुमार और तागू छात्रू निवासी सहचालक संजय कुमार मलबे में दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर किश्तवाड़ से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से और शवों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। एक शव के दो टुकड़े हो चुके थे। एसएसपी संदीप वजीर ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन