फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two deaths fall from the hill

पहाड़ी से गिरकर दो की मौत

Wed, 05 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी/किश्तवाड़
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी/किश्तवाड़ Updated Wed, 05 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two deaths fall from the hill
मौत - फोटो : file

रियासी और किश्तवाड़ जिले में पहाड़ी से गिरकर किशोरी और महिला की मौत मंगलवार को हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रियासी के अरबेस क्षेत्र में मंगलवार को किशोरी जबेदा अख्तर पुत्री अब्दुल गनी पहाड़ी के रास्ते पर से गुजर कर कहीं जा रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे बहने वाले नाले में जा गिरी।
विज्ञापन


गिरने के बाद वह पानी के बहाव में बह गई। बाद में काफी ढूंढने पर नाले से उसका शव बरामद हुआ। बाद में इसकी सूचना पुलिस ने जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया गया। वहीं किशोरी की आकस्मिक मौत पर पीडीपी के जिला प्रधान शफीक उर रहमान भट्ट ने शोक जताया और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर किश्‍तवाड़ जिले के पुतीनाग इलाके में मंगलार की देर शाम को पहाड़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुतीनाग की रहने वाली महिला जहीना बेगम पहाड़ी से गुजर रही थी। बारिश होने के कारण पहाड़ाां पर फिसलन हो गई थी।

इसके कारण अचानक उसका पैर फिसल गया। जब तक वह संभल पाती, तब तक वह खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में घ्‍ाटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को मिली। पुलिस को भी सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed