{"_id":"583348d14f1c1bb404b3a79a","slug":"tree-fell-on-the-cab-two-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी पर गिरा पेड़, दो की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी पर गिरा पेड़, दो की मौत, चार जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मगरकोट इलाके में सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एक चलती टैक्सी पर बड़ा पेड़ गिर आया, जिससे टैक्सी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मगरकोट इलाके में हाईवे को फोर लेन बनाने का काम चल रहा है। इस सिलसिले में पहाड़ी के मलबे को काट कर हटाया जा रहा है। सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से जारी था और निर्माण कार्य के क्रम में पहाड़ी का मलबा जेसीबी मशीन से हटाया जा रहा। इस दौरान एक बड़े पेड़ की जड़ें कमजोर हो जाने के कारण वह अचानक हाईवे पर गुजर रहे एक टवेरा टैक्सी पर गिर गया।
विज्ञापन
टैक्सी श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। उसमें कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से दो गुलजार डार निवासी मट्टन और इंडियन रिजर्व पुलिस का एएसआई कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप कठुआ का रहने वाला था।
विज्ञापन
इसके अलावा उसमें सवार चार अन्य में झारखंड के रहने वाले मो. सुलेमान, निसार अंसारी और आफताब तथा निसार मीर डुरू अनंतनाग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को चपटे हो चुकी टैक्सी से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर रामसू के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रामबन रेफर कर दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। रामसू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।