फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three killed in two road accidents

दो सड़क हादसों में तीन की मौत

Mon, 12 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three killed in two road accidents
Accident

शहर रविवार को दो सड़क हादसे हुए। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई। रैंबल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गरनई  में न्यू नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में एक युवती की मौत हो गई। इसमें चार अन्य घायल हो गए। दूसरा हादसा रौंन दोमले क्षेत्र में हुआ। यहां एक बाइक सवार की सैन्य वाहन की टक्कर होने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गरनई क्षेत्र में टाटा 207 और मारुति कार में टक्कर हो गई। टक्कर में 22 वर्षीय शाजिया निवासी थर्ड की मौत हो गई। चार घायलों में 35 वर्षीय नसीम बेगम निवासी थर्ड, 26 वर्षीय अनवर हुसैन  निवासी नैन्सू, 7 माह की मन्नत और 24 वर्षीय आसिफ निवासी पत्नीटाप शामिल हैं। चारों घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया। यहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अनवर ने जीएमसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रौन दोमले क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी बटोत उधमपुर  से अपने घर बटोत जा रहा था। वह सतैनी क्षेत्र में सैन्य वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed