{"_id":"58976e704f1c1b8f73e8075d","slug":"the-tree-fell-on-the-house-killing-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर पेड़ गिरा, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर पेड़ गिरा, किशोर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ के बोंजवाह में एक मकान पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ के बोंजवाह अंतर्गत पड़ने वाले गांव पतनाजी में शनिवार की आधी रात को भारी बारिश के कारण देवदार का बड़ा पेड़ एक मकान पर गिर गया। इस हादसे में मकान ढह गया और उसके अंदर सो रहे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी परिवार के चार अन्य सदस्यों को चोटें आईं। वहीं दच्छन के टंडर गांव में एक मकान पहाड़ से गिरे भारी पस्सियों के साथ बह गया। संयोग से इस घर के लोग पहले ही निगल गए थे।
विज्ञापन
फिर से बिगड़ा मौसम का मिलाज जानलेवा साबित हुआ। शनिवार की रात को पतनाजी निवासी नूरी माही कोहली अपने परिवार के सदस्यों के साथ रात को अपने मकान में सो रहा था। मूसलाधार बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही थी। तेज हवा भी चल रहा था। आधी रात को अचानक देवदार का एक बड़ा पेड़ नूरी माही के मकान पर आ गिरा, जिससे उसका कच्चा धराशाई हो गया और उसके मलबे के नीचे परिवार के सभी सदस्य दब गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से परिवार के चार सदस्यों को निकाला गया। लेकिन एक किशोर मोहमद यासीन कोहली (13) को तत्काल नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि नूरी माही की पत्नी हलीमा बेगम, बेटी आमीना, बेटा मो. इब्राहिम कोहली और बहू फातीमा को चोटें आईं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस रविवार की सुबह देवी गोल पोस्ट से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसएसपी संदीप वजीर सूचना दी गई। वहां पर पुलिस का और दल पहुंच गया। डीसी गुलाम नबी बलवान ने कहा कि रेड क्रास की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए पांच हजार रुपये नकद और राशन आदि भिजवाने के आदेश दे दिए हैं। बारिश के रुकने के बाद ही उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी।