{"_id":"571fbea64f1c1bfb4ca91c0a","slug":"the-tanker-full-of-gas-drop-in-chenab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब में गिरा गैस से भरा टैंकर, ड्राइवर बहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिनाब में गिरा गैस से भरा टैंकर, ड्राइवर बहा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
चिनाब में गिरा भारत प्रेट्रोलियम का गैस टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन के करोल में रविवार देर रात को चिनाब में गिरे गैस की टैंकर के ड्राइवर का दूसरे दिन भी पता नहीं चला पाया। जबकि टैंकर घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर निहार इलाके में देखा गया। टैंकर भारत पेट्रोलियम का है और उसका ड्राइवर राजोरी के कंडी निवासी जरायत खान था। उसकी तलाश में दूसरे दिन मंगलवार को भी रेस्क्यू आपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन
बता दें कि भारत पेट्रोलियम का भरा हुआ गैस टैंकर (एचआर55-0440) रविवार की रात को जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जब वह करोल पहुंचा तो वह असंतुलित होकर हाईवे से सीधे चिनाब दरिया में जा गिरा। इसकी जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन उन्हें न तो टैंकर दिखा और न ही ड्राइवर या कोई अन्य व्यक्ति।
विज्ञापन
दूसरे दिन सोमवार को दिन भर रेस्क्यू आपरेशन चलता रहा। इस बीच घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर निहार में चिनाब दरिया के पानी टैंकर देखा गया। वह एक बड़े पत्थर से अटका हुआ है। तेज धार के कारण टैंकर बहकर वहां पहुंच गया। छानबीन में पता चला कि उस टैंकर ड्राइवर राजोरी के कंडी का रहने वाला जरायत खान था। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को भी दरिया में तलाशी जारी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन