{"_id":"5707fb5b4f1c1b6d71c81227","slug":"the-roof-of-mud-houses-collapsed-26-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की छत गिरी, 26 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्चे मकान की छत गिरी, 26 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
डोडा में गिरी छत में दबे लोगों को निकालते लोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला डोडा के अंतर्गत पड़ने वाली मरमत तहसील के गांव प्रबल में शुक्रवार को एक कच्चे मकान की छत उस समय भरभरा कर गिर गई, जब आसपास के बहुत से लोग जनाजे में शामिल होने पहुंचे थे। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रबल गांव की तस्लीमा बेगम पत्नी मंजूर अहमद पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उसके जनाजे में शामिल होने के लिए आसपास के लोग और रिश्तेदार पहुंचे थे। शव को घर की छत पर ही रखा गया था। सभी लोग भी छत ही जमा थे।
विज्ञापन
तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। दरअसल, पिछले दिनों भारी बारिश के कारण छत कमजोर पड़ चुकी थी। दरारें पहले ही आ चुकी थी। इसलिए अधिक लोगों का भार छत नहीं सह सकी। इस हादसे में कुल 26 लोग घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। वहां से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में 26 महिलाएं और एक पुरुष निसार अहमद शामिल है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।