{"_id":"5749f4064f1c1b9b37691a34","slug":"the-elderly-injured-bear-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले से अधेड़ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भालू के हमले से अधेड़ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Sun, 29 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
polar bear
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जखेड़ में शनिवार को भालू के हमले से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। उसे लाटी पीएचसी में इलाज करवाया गया। जानकारी के मुताबिक खेमराज जखेड़ के मोहड़ा रत्ता पानी में अपने दूसरे घर में गया हुआ था। वहां पर कुछ काम कर रहा था कि अचानक कहीं से भालू आ गया और उसने उस पर हमला कर दिया, जिससे खेमराज बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिन्हें आता देख भालू मौके से फरार हो गया। घायल खेलराम को तुरंत लाटी के पीएचसी में ले जाया गया, वहां उसका उपचार किया गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी एक भालू ने सड़क पर गाड़ी का इंतजार कर रही एक महिला पर हमला कर दिया था। स्थानीय लोगों ने वाइल्ड लाइफ विभाग से जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन