{"_id":"587bc3bb4f1c1b3503efe79e","slug":"the-death-of-the-trafficworker-vulnerable-to-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में ट्रैफिक कर्मी की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में ट्रैफिक कर्मी की हुई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखैनी नाके पर घाटी की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे समरौली में दबोच लिया। पुलिस द्वारा ट्रक के चालक सहित ट्रक में सवार अन्य दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे जखैनी नाके पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी घाटी की ओर से आ रहे ट्रकों की गिनती कर रहा था। तभी वह घाटी की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। यह हादसा घाटी की ओर जा रहे ट्रक के गलत साइड से निकलने के कारण पेश आया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पीछा किया और उसे समरौली में पकड़ लिया। ट्रक में सवार तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया, जिसमें चालक मो. मकबूल निवासी कुपवाड़ा के अलावा दो अन्य शामिल हैं। दूसरी ओर पुलिस ने हादसे के शिकार हुए ट्रैफिक कर्मी संजीव कुमार (43) निवासी मांड जम्मू के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन