{"_id":"589a17324f1c1b8652379b6a","slug":"the-cause-of-the-collapse-of-highway-accidents-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की बदहाली बन रहा हादसों का कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे की बदहाली बन रहा हादसों का कारण
परवेज अहमद मीर, अमर उजाला/रामबन
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
रामबन हादसे के दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन और रामसू के बीच नेशनल हाईवे की बदहाल स्थिति लगातार हादसे का कारण बन रही है। फोरलेन के निर्माण कार्य के कारण संकरा हो चुका हाईवे का हाल बारिश और बर्फबारी से और बदहाल हो गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
डिगडोल में हुए भीषण सड़क हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय तवेरा टैक्सी वहां से गुजर रही थी। उसी समय पहाड़ी से पत्थर का एक टुकड़ा लुढ़ककर हाईवे पर आ रहा था। उससे गाड़ी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की दूसरी बड़ी वजह यह भी माना जा रहा है कि जहां हादसा हुआ, वहां पर हाईवे का काम चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों दुर्घटनास्थल के पास ही पस्सियां भी गिरी थी, जिससे हाईवे उस जगह पर काफी तंग हो गई। पत्थर से बचने के लिए गाड़ी को ज्यादा जगह नहीं मिल सकी। गौर रहे कि ठीक ऐसा ही हादसा जनवरी के पिछले सप्ताह में शेरबीवी के पास हुआ था। पहाड़ी से पत्थर का टुकड़ा गिरा था, जिसकी चपेट में आने से मारुति वैन बिसलरी नाले में जा गिरा था। उस हादसे में भी तीन लोगों की मौत हो गई थी। इन दिनों रामबन और रामसू के बीच हाईवे काल बन गया है।
विज्ञापन