{"_id":"58b877fd4f1c1b783583120d","slug":"ten-injured-in-truck-matador-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर-ट्रक की टक्कर में दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेटाडोर-ट्रक की टक्कर में दस घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लिंक मार्ग सुद्धमहादेव और चिनैनी सड़क के बीच गांव बेश्टी के पास वीरवार को ट्रक और मेटाडोर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चिनैनी के सीएचसी में किया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक सुद्धमहादेव से चिनैनी की ओर आ रही मेटाडोर और चिनैनी से सुद्धमहादेव की ओर जा रहे ट्रक के बीच गांव बेश्टी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने चिनैनी के सीएचसी अस्पताल में दी और अस्पताल से एंबुलेंस घटनास्थल पर रवाना हो गई। बचाव कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
वहां से घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहन से चिनैनी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायलों को तुरंत चिनैनी के सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। दो घायलों को गंभीर चोटें लगने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों में शामिल जैतून बीबी (55), किमी (58) व गुलाम बीबी (32), अनु भट्ट (25) चारों निवासी जम्मू और शीलो (18) निवासी मादा, रेखा (18) निवासी मरमत, नीलम (40) निवासी चिनैनी, नरेश (26) निवासी सद्धमहादेव, मोहम्मद बशीर (55) निवासी सुद्धमहादेव, मोहम्मद बाबू (38) निवासी टंडार शामिल हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।