फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tanker fireball fell into the ditch, making two deaths

खाई में गिरा टैंकर आग का गोला बना, दो की मौत

Wed, 15 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर Updated Wed, 15 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tanker fireball fell into the ditch, making two deaths
रामबन हादसे के दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

चिनैनी के दोमेल इलाके में मंगलवार तड़के तेल से भरा हुए टैंकर 200 फुट गहरी खारी में जा गिरा। नीचे गिरते ही टैंकर आग का गोला बन गया, जिससे उसमें सवार चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर पूरी तरह से जल गया। टैंकर में लगी आग को बुझाने के लिए चिनैनी और रामबन जिले के दमकल को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह तड़के करीब सवा पांच बजे जम्मू से श्रीनगर जा रहे टैंकर नंबर जेके02एए-6687 जैसे ही दोमेल इलाके में पहुंचा कि वह चालक से अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। नीचे गिरते ही टैंकर में आग पकड़ ली। आग इतनी भयानक थी राष्ट्रीय राजमार्ग तक उसकी ताप महसूस की जा रही थी। हादसा स्थल की दोनों तरफ वाहनों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन


इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास के गांव के लोग भी घरों से बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर चिनैनी पुलिस दल भी वहां पहुंच गया, लेकिन चाह कर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तुरंत इसकी सूचना चिनैनी के दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल विभाग के एक वाहन के लिए आग पर काबू संभव नहीं था। इसलिए रामबन के दमकल विभाग को भी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग थोड़ी कम होने पर पुलिस ने चालक महफूज अहमद (23) निवासी पुंछ को बुरी तरह से झुलसा पाया। सह-चालक नजीर अली (15) निवासी हवेली पुंछ भी झुलस कर जख्मी हो चुका था। पुलिस ने उसे सीएचसी चिनैनी पहुंचाया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed