फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   SPO died by the noose

एसपीओ ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 17 Jun 2016 12:21 AM IST
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
SPO died by the noose
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो

रामनगर के वार्ड नंबर सात में बुधवार देर रात को एक एसपीओ ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक पवन सिंह जंद्रेडी का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार पवन घोरडी में एसपीओ लगा था। मगर कुछ ही दिन पहले उसका रामनगर में स्थानांतरण हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर सात में किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन


बुधवार को पवन की पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके  गई थी। घर में वह अकेला था। शाम को पवन के पिता भगवान सिंह ने उसको कई बार फोन किया, मगर जब फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो उसके पिता सुबह आठ बजे रामनगर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खोला गया तो खिड़की से झांक कर देखा।
विज्ञापन


पवन फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसका पिता बदहवाश हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed