{"_id":"57effc6d4f1c1b8c61573f78","slug":"son-beaten-father-for-bequest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीयत के लिए बेटे ने पिता पर बरसाईं लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसीयत के लिए बेटे ने पिता पर बरसाईं लाठियां
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना के अंतर्गत सरसू गांव में एक बेटे द्वारा बाप पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमला तब किया गया जब पिता रैंबल क्षेत्र में एक दुकान पर बैठा था। वहां वसीयत को लेकर बेटे की पिता के साथ कहासुनी हुई। बाद में गुस्साए बेटे ने अपने पिता पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को पवन सिंह (55) एक दुकान में बैठा हुआ था। इसी बीच उनका बेटा साहिल वहां आया और वसीयत को लेकर उनसे बहस करने लगा। साहिल, अपने पिता से पूरी जमीन उसके नाम पर करने को कह रहा था। पिता द्वारा उसकी बात को अनसुना करने से नाराज होकर साहिल ने उनके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर लाठी से कई वार करने से पवन सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, हमले के बाद साहिल मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने पवन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। साहिल के दादा मनीराम ने बताया कि इससे पहले भी साहिल अपने पिता पवन सिंह पर हमला कर चुका है। उन्होंने पवन सिंह को अपने बेटे साहिल से जान का खतरा बताया है। रैंबल पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन