{"_id":"57d98fa04f1c1b3c3dd47470","slug":"search-operation-for-suspected1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी संदिग्धों की तलाश में सर्च आपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी संदिग्धों की तलाश में सर्च आपरेशन
ब्यूरो/ चिनैनी
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सुद्धमहादेव के निकट तरखड़ के पास संदिग्ध देखे जाने के बाद हरकत में आई पुलिस, सीआरपीएफ व सेना ने चिनैनी क्षेत्र के जंगलों में दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया। दो दिनों तक चले इस अभियान में सुरक्षाबलों को कोई भी सफलता नहीं मिली है। हालांकि संदिग्धों के देखे जाने की खबर के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट कर दिया है और वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि सुद्धमहादेव के पास दो संदिग्ध देखे गए हैं, जिन्होंने सेना की वर्दी पहनी हुई थी और हथियार लिए हुए थे। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सुद्धमहादेव क्षेत्र के जंगलों के अलावा नदी, नालों व चिनैनी पट्टनगढ़ के बीच जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया, जो बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
चिनैनी के थाना प्रभारी ने बताया कि सुद्धमहादेव के अलावा चिनैनी पट्टनगढ़ व बश्ट के जंगलों के अलावा कई जगहों पर सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक संदिग्धों के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन