{"_id":"58d80b724f1c1bfc411a27a6","slug":"rdd-worker-dies-falling-from-hotel-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की छत से गिरकर आरडीडी कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की छत से गिरकर आरडीडी कर्मी की मौत
ब्यूरो/किश्तवाड़
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accident
जिला किश्तवाड़ में संदिग्ध हालत में ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) के एक मुलाजिम की एक निजी होटल की छत से सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय वेटनरी अस्पताल के पास स्थित होटल की ऊपरी मंजिल से देर रात उक्त मुलाजिम सड़क पर गिरा। होटल के कर्मचारियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां उपचार के दौरान रात्रि के डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करके रविवार की दोपहर के समय शव को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। बताया जाता है कि काफी समय से वह जिला किश्तवाड़ में ही तैनात था। इसी होटल में वह अक्सर ठहरता था। कर्मचारी की पहचान बिशनदास निवासी लुसेंड़ी पाडर के रूप में की गई है।
विज्ञापन