{"_id":"589382df4f1c1bda10e805e2","slug":"pregnant-woman-died-in-hospital-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनिहाल के उप जिला अस्पताल में वीरवार की सुबह एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके बाद उसके परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर पहुंच कर यातायात ठप कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एक डॉक्टर को तत्काल
विज्ञापन
निलंबित दिया।
जानकारी के मुताबिक बनिहाल के अस्सर गांव की महिला जुबेदा बेगम (28) को प्रसव के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल लाया गया। सुबह करीब साढे़ सात बजे वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने तीमारदारों को बताया कि महिला विशेषज्ञ डॉक्टर दस बजे ही आएंगे। इस बीच महिला दर्द से तड़प रही थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर आकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उपचार में देरी के कारण महिला की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने महिला विशेषज्ञ डॉ. रूबीना को तत्काल निलंबित कर दिया और जांच विभागीय कमेटी गठित कर दी। कमेटी को पांच दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन