{"_id":"56edad314f1c1b4c5f8b5547","slug":"porn-pictures-uploaded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील तस्वीरें अपलोड कीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील तस्वीरें अपलोड कीं
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड़
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर किश्तवाड़ पुलिस ने दिल्ली निवासी मोहम्मद यूसुफ खान के खिलाफ स्थानीय एक युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल नेटवर्क पर डालने का मामला दर्ज किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किश्तवाड़ ने पुलिस को इस मामले की पूरी जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता किश्तवाड़ की युवती के मुताबिक 2011 में उच्चशिक्षा पाने के लिए दिल्ली गई हुई थी। वहां उसकी मो. यूसुफ खान से मित्रता हुई। मित्रता की आड़ में उसने किसी अन्य वकील मित्र से उससे कोर्ट के दस्तावेज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए।
विज्ञापन
किसी तरह वह उसके चंगुल से जान छुड़ाई, परंतु जब वह यहां वापस लौटी तो पिछले माह ही सोशल नेटवर्क पर मेरी कुछ तस्वीरें अपलोड की थी जो आपत्तिजनक हालत में थी। उसकी हरकत से यहां उसकी सगाई तक रुक गई। लड़की के आरोप के मुताबिक यूसुफ उसे पत्नी बताया है। जबकि उसकी उससे शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोर्ट में लड़के के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस पर पुलिस को जांच करने के आदेश जारी हुए हैं। बयान में युवती ने यह भी कहा कि दिल्ली के नूरनगर जामिया नगर निवासी मो. यूसुफ खान ने उसका मैट्रिक का डिप्लोमा भी किसी तरह हथिया लिया था जो अभी भी उसके कब्जे में है।
वह लड़का उसे कई बार तंग कर चुका है। लड़की के मुताबिक पुलिस ने जब मामला दर्ज नहीं किया तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पुलिस ने अब 156 (3) सेक्शन के तहत धारा 354 ए, 468, 469, 472, 506, 509 आरपीसी, 67/67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जल्दी ही पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी हेडक्वार्टर तौसिफ अहमद को सौंपी गई है।