फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police smashed a slap ear shedding blood

पुलिस ने जड़ा थप्पड़ कान से बहा खून

Wed, 04 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Wed, 04 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police smashed a slap ear shedding blood
थप्पड़ - फोटो : AmarUjala

पुलिस द्वारा एक दुकानदार को बेरहमी से सोमवार को पिटाई किए जाने के विरोध में मंगलवार को चंद्रकोट बंद रहा। इस दौरान व्यापार मंडल के बैनर तले दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी और एक अन्य कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड और तबादला करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सोमवार की शाम को एक दुकानदार अपनी दुकान के बाहर लकड़ी जलाकर आग सेंक रहा था। इस दौरान पुलिस एसएचओ दलजीत सिंह व कांस्टेबल योगराज वहां पहुंचे और दुकानदार को आग बुझाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने दुकानदार ओमवीर सिंह को जोरदार थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसकी कान से खून बहने लगा।
विज्ञापन


उसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचा गया। उसका उपचार चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदारों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंगलवार को व्यापार मंडल के तले पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों को हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर मो. रफीक चौधरी, तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, तहसीलदार चंद्रकोट अब्दुल जब्बार टाक आदि प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में चंद्रकोट पंचायत घर में चली तीन घंटे की वार्तालाप के बाद अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। दस दिन के भीतर एसएचओ को यहां हटा दिया जाएगा और विभागीय जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed