{"_id":"5762f4464f1c1b5a7211b6c2","slug":"over-the-years-is-facing-domestic-violence-nasima","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से घरेलू हिंसा झेल रही है नसीमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्षों से घरेलू हिंसा झेल रही है नसीमा
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
उध्ामपुर में घ्ारेलू हिंसा की शिकार महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में घरेलू हिंसा का एक मामला वीरवार को तब सामने आया, जब आदर्श कालोनी की रहने वाली नसीमा डीसी से अपना दुखड़ा सुनाने पहुंची। चोट के कई निशान दिखाते हुए नसीमा ने कहा कि वर्ष 2004 में उसने पुलिस में शिकायत की थी। अदालत द्वारा मामले को सुलह भी करवाया गया था, लेकिन उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना का सिलसिला अब भी जारी है।
नसीमा ने बताया कि साल 2003 में उसकी शादी गूल निवासी जान मोहम्मद से हुई थी जो कि वर्तमान में डीआरडीए में सीनियर असिस्टेंट के पद पर काम करता है। जान मोहम्मद की यह दूसरी शादी थी। नसीमा के मुताबिक शादी के समय उसे बताया गया था कि जान मोहम्मद ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया है, पर शादी के एक साल बाद ही उसने पहली पत्नी को भी घर पर रखने लगा। तभी से उसका जीवन यातनाओं से भरने लगा।
नसीमा के मुताबिक हर रोज पति और सौतन बेरहमी से उसे प्रताड़ित करते हैं। इस मामले में 2004 में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मामला अदालत तक पहुंचा था। तब मारपीट नहीं करने के करार पर मामला सुलह हो गया था। पर अब भी मारपीट हो रही है। नसीमा ने कहा कि अब उसकी बेटी नौ साल की हो गई है।
विज्ञापन
उसे उसके भविष्य की चिंता सता रही है। इससे पूर्व अमर उजाला कार्यालय पहुंची नसीमा पिटाई से पड़े चोट के निशान दखाते हुए रुआंसा हो गई। उसने नसीमा ने उधमपुर के डीसी से गुहार लगाई है कि उसके साथ हो रहे उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई जाए।
इस मामले की पूरी तरह जांच करवा कर आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं
किया जाएगा।
-नीरज कुमार, डीसी, उधमपुर