{"_id":"581cd0d14f1c1bd635436f82","slug":"nabbed-the-absconded-bus-driver-from-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से दबोचा दुर्घटनाग्रस्त बस का फरार चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल से दबोचा दुर्घटनाग्रस्त बस का फरार चालक
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिपुरम बस हादसे का फरार ड्राइवर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने की बीस तारीख को ज्योतिपुरम में हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद फरार बस के चालक को पुलिस ने पंद्रह दिन बाद हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। हादसे के बाद ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस विभाग ने एसएसपी ताहिर भट्ट के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर मुजीब-उर-रहमान, एसएचओ रियासी कुलदीप कृष्ण तथा ज्योतिपुरम पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसके बाद पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर छापे मारने के बाद फरार चालक के परिजनों से पूछताछ भी की गई। उसके बाद चालक रछपाल सिंह निवासी हिमना सलाल को हिमाचल प्रदेश से पकड़ने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2े0 अक्तूबर की दोपहर को रियासी से बक्कल सुरजनधार की तरफ जा रही बस ज्योतिपुरम में उस समय गहरी खाई में गिर गई थी, जब बस में सामान को चढ़ाते हुए उसका चालक स्वयं नीचे उतर गया था और बस पीछे की तरफ लुढ़ककर गहरी खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
इस भीषण हादसे में 23 लोग मारे गए थे और लगभग 45 घायल हुए थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज किया था। दुर्घटना के बाद तहसील भमाग के कई गांवों में मातम का माहौल अब तक बना हुआ है। इस गांव में दिवाली पर दीया तक नहीं जलाया गया। लोग बस चालक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।