फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Military vehicles and car collision, two killed

सैन्य वाहन और कार में भिड़ंत, दो की मौत

Sun, 12 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Sun, 12 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Military vehicles and car collision, two killed
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।

जम्मू-पुंछ हाईवे के भांवला क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक सैन्य वाहन और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक कालाकोट राजोरी के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को कालाकोट निवासी मुनीश चड्ढा और केवल शर्मा कार (जेके11-7702) में सवार होकर जम्मू की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


जब वह पौनी ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले भांवला क्षेत्र में पहुंचे की सामने आ रहे एक सैन्य वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मुनीश चड्ढा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। केवल शर्मा को उठाकर सब जिला अस्पताल सुंदरबनी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। गई बाद में दोनों शवों को अस्पताल में ही रखा गया। घटना की सूचना मृतकों के परिवार वालों को दी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed