{"_id":"588507d74f1c1bfa7af0095a","slug":"jammu-pathankot-railway-track-targets-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के निशाने पर जम्मू-पठानकोट रेलवे ट्रैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकियों के निशाने पर जम्मू-पठानकोट रेलवे ट्रैक
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में आतंकी हमला
- फोटो : social media
गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने के लिए सीमा पार से घुसपैठ कर पांच से छह आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों के निशाने पर जम्मू-पठानकोट रेलवे ट्रैक सहित सांबा एसएसपी कार्यालय और सांबा औद्योगिक कारखाने हो सकते हैं। सूचनाओं के मिलने से खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।
विज्ञापन
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पांच से छह आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ कर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। निशाने पर मुख्यत: सांबा जिला और जम्मू-पठानकोट रेलवे ट्रैक है। इसके लिए डोडा से बट्टल होते हुए सांबा जिले में आतंकियों के घुसने का इनपुट है।
विज्ञापन
आतंकी डोडा के मरमत से होते हुए चिनैनी के बांई मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकियों द्वारा 25 जनवरी तक वारदात को अंजाम देने की पुख्ता सूचनाएं खुफिया एजेंसियों के हाथ लगी हैं। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट में आतंकियों ने एसएसपी कार्यालय, सांबा औद्योगिक क्षेत्र के साथ हीरानगर पुलिस पोस्ट को निशाना बनाने की साजिश रची है। गौरतलब है कि आतंकी इससे पहले भी सांबा और पठानकोट में हमले कर चुके हैं।
विज्ञापन