{"_id":"572e3cfb4f1c1b71275cdf13","slug":"illegal-houses-demolished-in-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मकान को ढहाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध मकान को ढहाया
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Sun, 08 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ किले के अंदर बनाए अवैध घर को तोड़ती प्रशासनिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ के ऐतिहासिक किले में गैरकानूनी तरीके से बनाए गए एक मकान को म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने पुलिस की मदद से शनिवार को ढहा दिया और घर के सामान को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के विरोध में किले के आसपास के लोगों ने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान दो घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम भी लगाया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए पीडीपी नेता उमर मलिक ने जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान से मिलकर इस कार्रवाई पर ऐतराज जताया। इस उपायुक्त ने साफ कहा कि हर जगह से कब्जा छुड़वाया जाएगा। उमर मलिक ने कहा कि किले के पास करीब सौ लोगों ने गैरकानूनी कब्जा किया है तो सब पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा हिदायत दी कि जिन लोगों के पास मकान बनाने के लिए जमीन नहीं है, वह आवेदन करें। सरकार से बातचीत कर उचित प्रबंध किया जाएगा। तब तक उनको रहने के लिए एक टेंट दिया जागा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वैसे लोगों को 5-5 मरला भूमि कहीं दिलवाएंगे। इस आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह किला ऐतिहासिक है। 10-15 साल से इस किले में गैरकानूनी कब्जा किया गया है। सौ से अधिक मकान किले के अंदर बना लिए गए हैं। डोगरा काल तक इसमें महाराजा रहते थे। यह किला कभी पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र था, पर अब स्थानीय लोग भी वहां जाने से कतराते हैं।