{"_id":"572f8ccb4f1c1b71275ce90f","slug":"girl-s-death-by-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले को पार करते समय बही किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले को पार करते समय बही किशोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Mon, 09 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था कि पानी के तेज बहाव में आ गया।
- फोटो : डेमो पिक
खरी तहसील अंतर्गत पड़ने वाले बावा इलाके की रहने वाली एक किशोरी नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गई। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बावा के रहने वाले गुलाम हन की पुत्री रुकैया बानो रविवार दोपहर बाद अपने गांव से पास के जंगल में सब्जी लाने गए थी।
वहां से लौटते समय शाम करीब छह बजे जब वह बीच रास्ते में पड़ने वाले नाले को पार करने लगी तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में चली गई। जब लोगों उसको बहते देखा तो बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को भी सूचित किया।
देर शाम तक पुलिस, स्थानीय लोग और राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने उसे ढूंढने के लिए नाले में तलाशी अभियान चलाया, पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को फिर उसकी तलाशी की जाएगी। बताया जाता है कि रुकैया सातवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन