फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fire in Kijroni village

खिजरोनी गांव में लगी भीषण आग

Thu, 03 Nov 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़ Updated Thu, 03 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
fire in Kijroni village
‌तिरपाल फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

माड़वा वाड़वन का एक पूरा गांव जलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब उपजिला पाडर के सीमावर्ती गांव खिजरोनी में भीषण आग लग गई। मंगलवार देर शाम को लगी इस आग से पंद्रह से बीस घर पूरी तरह जल जाने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस का दल उस गांव के लिए रवाना हो गई है। बुधवार को प्रशासनिक अमला राहत सामग्री के साथ वहां पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर गंधारी इलाके में पड़ने वाला खिजरोनी गांव लद्दाख और हिमाचल के सीमा से सटा हुआ है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन


एसएसपी संदीप वजीर ने कहा कि सूचना मिलते ही इश्तियारी पोस्ट से पुलिस का एक दल रवाना हो गया। इलाका काफी दूर होने की वजह से वहां पहुंचने में काफी समय लगेगा। गांव गुलाबगढ़ से भी 50 किलोमीटर आगे है। वहां तक पहुंचने के लिए 20 से 25 किलोमीटर पैदल भी सफर करना पड़ता है। ऐसे दुर्गम गांव में आग लगने और तुरंत बचाव का कार्य नहीं होने से गांव के लोगों के सामने बड़ी आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में पीड़ित करीब बीस परिवार के लोगों को सिर ढंकने की भी चिंता सताने लगी। चूकी देर रात तक आग लगी थी, लिहाजा सुबह तक नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है। नुकसान के बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के लौट कर आने के बाद ही सही जानकारी मिलना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed