{"_id":"58b5c7e24f1c1b965e831a2e","slug":"driver-killed-in-road-accident-in-pauni","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADC driver killed in road accident","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ADC driver killed in road accident
अमर उजाला ब्यूरो, पौनी
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
एडीसी की पलटी गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पौनी ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले दोमेल डब खालसा क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एडीसी बाबू राम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसके चालक की मौत हो गई। जबकि एडीसी तथा उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एडीसी बाबू राम अपनी पत्नी और अन्य दो लोगों के साथ स्कारपियो (जेके02ऐयु-5537) में सवार होकर किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डब खालसा गांव से कुछ पीछे टिप्पर तथा मिनी बस की सीधी टक्कर हो गई। इस दौरान एडीसी का वाहन दोनों वाहनों के बिल्कुल बगल से गुजर रहा था। एडीसी के चालक ने अपनी गाड़ी को बचाने के लिए स्टेरिंग को तेजी से घुमाया।
विज्ञापन
इस दौरान स्कारपियो असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक अमरजीत सिंह पुत्र गजन सिंह निवासी नानक नगर जम्मू की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मिनी बस तथा टिप्पर में हुई टक्कर में अनु देवी पत्नी पूर्ण चंद निवासी माडी तथा विजय कुमार पुत्र थोडु राम घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा मिनी बस में सवार कुछ अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आई। विजय कुमार को प्राथिमक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए शिफ्ट कर दिया गया। वहीं बाद में एडीसी बाबू राम को भी छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।