फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Death on the moving car from the mountain, the death of mother-daughter

चलती कार पर पहाड़ से गिरे पत्थर, मां-बेटी की मौत

Sun, 23 Apr 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड Updated Sun, 23 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Death on the moving car from the mountain, the death of mother-daughter
landslide

किश्तवाड़-बटोत हाईवे पर द्राबशाला कुलगढ़ि में फिर पहाड़ी से पत्थरों की बारिश हुई। इस बार पहाड़ी खिसकने से भारी मात्रा में पत्थर हाईवे से गुजर रही एक कार पर आ गिरे, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ निवासी भूपिंद्र गुप्ता अपने परिवार सहित बैगनआर कार से जम्मू जा रहा था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे किश्तवाड़ अपने निकला और जब वह 26 किलोमीटर आगे गुलगढ़ि पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर हाईवे पर गिर आए।
विज्ञापन


पहला पत्थर वाहन के बोनट के अगले भाग पर लगा। भूपिंद्र ने तुरंत कार को पीछे करने की कोशिश की, परंतु एकदम से और पत्थर पिछले भाग पर भी आ गिरे। इस कारण पिछली सीट पर बैठी उसकी 15 वर्षीय बेटी पूर्वी महाजन और पत्नी अंजू महाजन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सीट पर भूपिंद्र और उसका सात वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। चोट भी नहीं लगी। इस हादसे से किश्तवाड़ में शोक की लहर दौर गई। लोगों ने सभी दुकानें बंद कर दी। कुछ स्कूल और कारोबारी संस्थाएं भी बंद रहीं। पुलिस ने इस हादसे में मामला दर्ज कर लिया है।

देर शाम तक होती रही पत्थरों की बारिश
कुलगढ़ि में सुबह से शुरू हुई पत्थरों की बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रही। ऐसे हालात में मार्ग को ठीक करना संभव नहीं हो पा रहा था। इस कारण लोगों को या तो लौटना पड़ा या फिर शाम तक हाईवे पर रुके रहे। जम्मू और उधमपुर से दाह संस्कार में आने वालों के लिए विभाग ने इस मार्ग पर काम शुरू किया। साढ़े चार बजे मार्ग को कुछ देर के लिए खोल दिया गया। लेकिन वहां से गुजरना खतरनाक बना रहा।


गुलगढ़ि में बार-बार पत्थर गिरने से रोष
गुलगढ़ि में पत्थर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के बाद किश्तवाड़ में रोष बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों, चिनाब वैली ट्रेडर्स एसोसिएशन और बार एसोसिएशन ने कामकाज ठप रख कर पुराने जिला मुख्यालय के समक्ष वर्तमान सरकार, एनएचआईडीसीएल के खिलाफ नारेबाजी की और कंपनी पर हाईवे को ठीक नहीं का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन के प्रधान ओम जी परिहार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इन विभागों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed