{"_id":"5713e51e4f1c1b603510fda6","slug":"child-deaths-from-drowning-in-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टंकी में डूबने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था कि पानी के तेज बहाव में आ गया।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनिहाल कसबे के जिनहाल इलाके में रविवार दोपहर बाद चार वर्ष का एक बालक खेलते समय पानी की टंकी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बनिहाल के जिनहाल निवासी नजीर अहमद शेख का चार वर्षीय मासूम बेटा कद्दास शाम करीब चार बजे खेल रहा था। वह खेलते खलते अपने आंगन में बनी पानी टंकी के पास चला गया।
विज्ञापन
टंकी में टक्कन तो लगा हुआ था, लेकिन बच्चे का पैर उस पर पड़ जाने से ढक्कन फिसल कर हट गया और बच्चा टंकी में गिर गया। इसकी जानकारी तुरंत घर के लोगों को मिली। उसे टंकी से निकालने का प्रयास किया गया। पंप चलाकर पानी को बाहर किया गया, लेकिन बच्चे की तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी आसपास इलाकों में फैलते ही पीड़ित परिवार में सैकड़ों लोगों का हुजूम पहुंच गया।
विज्ञापन