{"_id":"584b0a784f1c1be67244b3e2","slug":"car-driver-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में कार गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में कार गिरने से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारूग इलाके में एक कार करीब तीस सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चला रहे मोहम्मद अयाज सोहिल निवासी चंबलवास बनिहाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देर रात तक कार खाई में ही पड़ी थी।
विज्ञापन
हादसा वीरवार-शुक्रवार की रात को करीब ढाई बजे हुआ। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अयाज कार संख्या जेके 19- 3129 से जम्मू से अपने घर चंबलवास जा रहे थे। हाईवे पर जब वह मारूग इलाके में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई। इससे वह करीब तीन सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों को तब पता चली जब वह इलाके में किसी काम से गए। स्थानीय लोगों ने कार को खाई में पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस और रेडक्रास सोसाइटी के वालंटियर्स मौके पर पहुंचे। हादसे में कार चालक की काफी पहले मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मोहम्मद अयाज कार में अकेले थे। रेडक्रास के वालंटियरों ने शव को खाई से निकालकर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। यह पूरी तरह टूट गई है। देर रात तक क्षतिग्रस्त कार खाई में ही पड़ी थी।