फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   brother death before Rakhi

राखी से पहले भाई की माैत

Fri, 19 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
brother death before Rakhi
crime demo - फोटो : MID DAY

असर में सड़क हादसे में पंचैरी क्षेत्र के रहने वाले लेक्चरर कुलदीप सिंह की मौत हो गइ। कुछ दिन पहले कुलदीप चचेरे भाईयों के साथ मचेल माता के दर्शन के लिए घर से निकले थे। कुलदीप को भी क्या पता था कि वापसी में रास्ते में उनका मौत इंतजार कर रही है। वह यही सोच कर लेंगे कि चंडी मां का आशीर्वाद लेकर आएंगे फिर अपनी पांचों बहनों से राखी बंधवाएंगे।  बुधवार को कुलदीप गुलाबगढ़ से निकले थे। वीरवार को रक्षाबंधन था। घर पर बहनें इंतजार कर रही थीं कि भैया आएंगे तो राखी बांधेंगे आैर लंबी उम्र की कामना करेंगे। 

विज्ञापन


भाई कुलदीप के घर पहुंचने का इंतजार कर रहीं बहनों को जब मौत की जानकारी हुई, तो वह दहाड़ मार कर रोने लगीं। देविका शमशान घाट पर वह बस यही कह रहीं थीं कि भैया एक बार उठकर राखी तो बंधवा लो। बुधवार को रात के समय असर पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन में बैठे सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कालेज भेजा जाने लगा। इस बीच कुलदीप सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वीरवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed