फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A target for terrorist police academy

आतंकियों के निशाने पर पुलिस अकादमी

Sun, 22 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
A target for terrorist police academy
डेमो पिक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आतंकियों द्वारा शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। कुछ इस तरह के इनपुट खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के क्रास बार्डर इंटरसेप्शन से मिले हैं। इस आधार पर खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी से बौखलाया पाकिस्तान और आतंकी संगठनों द्वारा लगातार भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया जा रह है। ऐसे में गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने के लिए सीमा पार से आतंकियों को कई तरह के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सीमा पार से आतंकियों को दिए जा रहे दिशा निर्देशों में बार-बार शेरे कश्मीर का नाम आ रहा है। इसका खुलासा आतंकियों की बातचीत को इंटरसेप्ट करने के दौरान हुआ। इन कालों को खंगालने में लगी खुफिया एजेंसियों की मानें तो आतंकियों के निशाने पर उधमपुर स्थित शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस सूचना को पिछले साल नवंबर में उधमपुर के रक्खबड़ाली क्षेत्र में हुई जमात-ए-इस्लामी की बैठकों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले नवंबर और दिसंबर माह में रक्खबड़ाली क्षेत्र जहां शेरे कश्मीर एकेडमी है, वहां जमात-ए-इस्लामी की कई बैठकें हुई थीं।

इन बैठकों को संबोधित करने के लिए घाटी से जमात-ए-इस्लामी के एक प्रमुख नेता ने उधमपुर का दौरा भी किया था। फिलहाल खुफिया एजेंसियां आतंकियों के इंटरसेप्ट हुई कालों को पूरी तरह से खंगालने में जुटी हुई है। वहीं इन सूचनाओं को लेकर जिले में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed