फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   छह दुकानों को ताले तोड़ हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर

छह दुकानों को ताले तोड़ हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर

विज्ञापन
छह दुकानों को ताले तोड़ हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर
गढ़ी में छह दुकानों में चोरी
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए तीन चोर, शक के आधार पर कुछ युवकों को लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में बुधवार देर रात को चोरों ने छह दुकानों के शटर को तोड़ हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सुबह जब दुकानदारों को इसकी सूचना मिली तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए हैं।
जानकारी अनुसार वीरवार सुबह कुछ लोगों ने गढ़ी मार्केट में छह दुकानों के शटर को टूटा हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना दुकान के मालिकों को दी। सूचना के बाद दुकान के मालिक मौके पर पहुंचे और अपनी दुकानों की हालत को देख कर हैरान रह गए। एक दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के कुछ समय के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जंडियाल इलेक्ट्रानिक के अमित जंडियाल ने पुलिस को बताया कि चोरी उसकी दुकान से करीब तीस हजार रुपये पर ले उड़े हैं। वहीं गुप्ता बर्तन शाप के कुनाल गुप्ता के अनुसार एक हजार, शर्मा मेडिकोस के राजेंद्र कुमार के अनुसार पांच हजार, तनिष कास्मेटिक्स के सुमित शर्मा के अनुसार चालिस हजार, मां वैष्णो ओरनामेंटस के अनुसार पांच हजार और जंडियाल प्रोविजन स्टोर के संजय गुप्ता के अनुसार करीब 12 हजार की नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। जैसे जैसे लोगों को चोरी की सूचना मिलने लगी, वैसे वैसे गढ़ी इलाके में भीड़ जमा होने लगी और सभी बढ़ते चोरी के मामलों को लेकर रोष प्रकट करने लगे। लोगों का कहना था कि आए दिन गढ़ी व रैंबल इलाके में चोर दुकानों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पा रही है। एक साथ छह दुकानों में चोरी होना सभी के लिए चिंता का विषय है। पुलिस को अब इसको लेकर सख्ती के साथ जांच करनी होगी।
विज्ञापन


चोरों ने मुंह पर बांधे थे रुमाल
वहीं जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने से चोर गुजरते नजर आए। सीसीटीवी कैमरे में नजर आया कि तीन चोर मुंह पर रुमाल बांध कर और हाथ में एक थैला लेकर गुजर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए युवक के पिता ने जताया विरोध
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की तो एक युवक ने पिता ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते-देखते उसने कमीज उतार कर पुराने राजमार्ग पर लेट गया। उसका कहना था कि जब भी कोई चोरी होती है, तो पुलिस उसके बेटे को हिरासत में ले लेती है। कुछ समय के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को मार्ग से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed