{"_id":"5a91b5d14f1c1b1d368bc50e","slug":"61519498705-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के समारोह गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के समारोह गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शुक्रवार देर रात को शादी समारोह में विवाद होने पर छह अज्ञात युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।लहूलुहान अवस्था में युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार सुबह उपचार करने वाले डाक्टर ने घायल युवक के तीमारदारों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर घायल का पूरा उपचार किए बिना ही अस्पताल से छुट्टी दे दी। बाद में विधायक के अस्पताल पहुंचने पर तीमारदारों के विरोध करने पर विधायक ने मेडिकल सुपरिटेडेंट को निर्देश देकर दोबारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक शालू ने बताया कि शुक्रवार रात को एक होटल में शादी समारोह में वह गया था। नाचते समय एक युवक को उससे धक्का लग गया। इसे लेकर उनमें थोड़ी कहासुनी हुई, और फिर बात खत्म हो गई। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे गैड़ा तालाब में वह अपने घर जा रहा था तो रास्ते में अचानक एक वाहन उसके पास आकर रुका और छह युवक बाहर निकले। दो युवकों ने तेजधार हथियार से उस पर वार करना शुरू कर दिया। एक वार सिर पर लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। बेहोश होने के बाद कब हमलावर चले गए इसका उसे पता नहीं चला।
कुछ देर के बाद आसपास के लोगों ने उसे पड़े देखा तो उसके परिजनों को सूचित किया और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद तीमारदारों ने बताया कि डाक्टर ने पूरा उपचार किए बिना ही घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। डिस्चार्ज स्लिप पर लिख दिया गया है कि तीमारदारों ने डाक्टर व स्टाफ के साथ बदसलूकी की है। यह पूरी तरह से गलत आरोप लगाया है। जिस युवक के सिर पर 26 टांके लगे हैं, उसको बिना उपचार के कैसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विधायक पवन गुप्ता पहुंचे थे। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. केसी डोगरा व मेडिकल सुपरिटेडेंट डॉ. विजय बसनोत्रा भी मौजूद थे। जब तीमारदारों को इसका पता चला तो सभी विधायक के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। विधायक ने उसी समय मेडिकल सुपरिटेडेंट को निर्देश दिए कि घायल को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया जाए और पूरा उपचार देने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाए। दोबारा भर्ती किए जाने के बाद ही तीमारदार शांत हुए। उधर इस संबंध में युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामला दर्ज करने के बाद हमला करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।