{"_id":"5ad106264f1c1b80028b462a","slug":"51523648038-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय की झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय की झड़प
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। रसाना कांड को लेकर निजी राष्ट्रीय चैनल की तरफ से शहीद भगत सिंह पार्क में करवाई जा रही डिबेट के दौरान दो समुदायों में झड़प होते-होते बची। अचानक ही गलत बयानबाजी किए जाने पर एक समुदाय भड़क किया। इससे पहले की हालात खराब होते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया और एक नेता को अपने साथ थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार शाम के समय शहीद भगत सिंह पार्क में निजी चैनल की तरफ से डिबेट रखी गई थी। इसमें शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें कुछ राजनीतिक दल के थे तो कुछ सामाजिक संगठनों से। डिबेट के दौरान अलग-अलग समुदाय के लोगों से एंकर ने प्रतिक्रिया ली और बात देश भक्ति पर पहुंच गई। इसके बाद एक समुदाय के नेेता ने गलत प्रतिक्रिया दी तो कुछ लोग भड़क गए और नेता पर हमला कर दिया। तभी पुलिस हरकत में आ गई और नेता को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले जाकर स्थिति को संभाल लिया। थाने में पूछताछ के बाद नेता को शाम के समय समय छोड़ दिया गया।